बिहार में इंजीनियरिंग पास युवाओं के लिए अवसर, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में 50 पदों पर वैकेंसी

बिहार के विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने यंग प्रोफेशनल के 50 संविदा पदों पर भर्ती की घोषणा की है। डिप्लोमा, बीटेक और एमटेक पास युवा 21 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बिहार के युवाओं के लिए रोजगार का एक और बेहतरीन अवसर सामने आया है।
विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने यंग प्रोफेशनल के विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
विभाग द्वारा कुल 50 पदों पर संविदा के आधार पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं।
सीधे काम का मौका
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत डिप्लोमा, बीटेक और एमटेक पास युवाओं को सीधे सरकार के साथ काम करने का मौका मिलेगा।
विभाग ने इन पदों को शैक्षणिक योग्यता के अनुसार तीन अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित किया है। इसमें डिप्लोमा धारकों के लिए यंग प्रोफेशनल-I के तहत कुल 30 पद आरक्षित हैं।
बीटेक और एमटेक पद
इसी प्रकार बीटेक पास युवाओं के लिए यंग प्रोफेशनल-II के तहत 15 पद रखे गए हैं। वहीं एमटेक डिग्री धारकों के लिए यंग प्रोफेशनल-III के अंतर्गत कुल 05 पदों पर बहाली की जाएगी। कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल और सिविल जैसे विभिन्न विषयों के अभ्यर्थी इसमें भाग ले सकते हैं। बिहार के युवाओं के लिए रोजगार का एक और बेहतरीन अवसर सामने आया है।
विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने यंग प्रोफेशनल के विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
विभाग द्वारा कुल 50 पदों पर संविदा के आधार पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं।महत्वपूर्ण तिथियां जारी
योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 सितंबर 2026 की सुबह 9:00 बजे से शुरू होगी।
अभ्यर्थियों को 15 अक्टूबर 2026 की शाम 6:00 बजे तक फॉर्म भरने का समय दिया गया है।
ऑनलाइन करें आवेदन
विभाग ने स्पष्ट किया है कि भर्ती से जुड़ी विस्तृत शर्तें और दिशानिर्देश वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल https://state.bihar.gov.in/dst/CitizenHome.html पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। फॉर्म भरने से पहले सभी निर्देशों का ध्यानपूर्वक अध्ययन करना अनिवार्य है।
