हरियाणा

पानीपत में शिकायत बंद करवाने के नाम पर ली 10 हजार रुपये की रिश्वत, हवलदार गिरफ्तार

एसीबी ने किशनपुरा चौकी के पास 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़े गए बिचौलिये दीपक के मामले में हवलदार राजू को गिरफ्तार किया है।

पानीपत। किशनपुरा चौकी के पास 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़े गए बिचौलिये दीपक के मामले में एसीबी ने अब हवलदार राजू को गिरफ्तार कर लिया है। एंटी क्रप्शन ब्यूरो (एसीबी) इंस्पेक्टर निर्मल सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता की ओर से राजू पर शिकायत बंद करने के नाम पर पैसे लेने के आरोप लगाए गए थे।

जांच में सामने आया कि रिश्वत लेने के मामले में आरोपित दीपक के साथ राजू भी शामिल था। करनाल के नलवी कलां निवासी कलीराम ने एसीबी को शिकायत दी थी कि उसकी पत्नी का करीब 10 साल पहले देहांत हो गया था। वह जीवनसाथी की तलाश में दलालों के संपर्क में आया। उनकी मुलाकात पानीपत में एक महिला से कराई गई।

महिला से शादी कराने के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये मांगे। कलीराम ने लोन लेकर रकम दे दी। करीब चार महीने पहले महिला के साथ कोर्ट में लिव-इन संबंधी कागजात बनवाए।

आरोप है कि महिला दो दिन साथ रहने के बाद वापस लौट गई। महिला के न लौटने पर दलाल उससे कभी 50 हजार तो कभी 30 हजार रुपये और लेते रहे। बाद में महिला की ओर से उसके खिलाफ किशनपुरा चौकी में शिकायत दी गई। कलीराम ने एसीबी को शिकायत दी और 10 हजार रुपये लेकर पहुंचा, बुधवार को टीम ने दीपक को गिरफ्तार कर लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *