जम्मू और कश्मीर

आसमान से गिरती सफेद बर्फ और ठंडी हवाएं… सर्दियों में जन्नत से कम नहीं लगतीं देश के ये खूबसूरत जगहें

सर्दियों में भारत के कई हिस्से बर्फ की सफेद चादर से ढक जाते हैं, जो बेहद खूबसूरत लगते हैं।

सर्दियों के मौसम में भारत की कई जगहें बर्फ की सफेद चादर में लिपट जाती हैं। ये नजारा इतना खूबसूरत होता है कि इसे सिर्फ अपनी आंखों से देखकर महसूस किया जा सकता है, शब्दों में बयां करना मुश्किल है। अगर आप भी ठंडी हवाओं के बीच आसमान से गिरते हुए बर्फ को देखना चाहते हैं, तो भारत की कुछ जगहें आपके लिए बेस्ट हैं।

इन जगहों पर बर्फबारी का मजा लेने के साथ आप और भी कई एडवेंचर एक्टिविटीज भी कर सकते हैं। आइए जानें भारत की इन खूबसूरत जगहों के बारे में। 

गुलमर्ग, जम्मू-कश्मीर 

भारत में स्नोफॉल की बात हो और गुलमर्ग का नाम न लिया जाए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। इसे भारत का विंटर वंडरलैंड भी कहा जाता है। दिसंबर से फरवरी के बीच यहां भारी बर्फबारी होती है, जिससे पूरा शहर बर्फ से ढक जाता है। यहां की मशहूर गुलमर्ग गंडोला एशिया की सबसे ऊंची और लंबी केबल कार राइड्स में से एक है। इसके अलावा, यहां स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग का भी मजा लिया जा सकता है। 

गुलमर्ग में बर्फबारी के साथ घूमने के लिए हैं कई खूबसूरत जगहें

गुलमर्ग सिर्फ बर्फबारी और एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और शानदार पर्यटन स्थलों के लिए भी मशहूर है। यहां पहुंचने वाले पर्यटक बर्फ से ढके पहाड़ों, देवदार के घने जंगलों और खूबसूरत वादियों का नजारा देखकर मंत्रमुग्ध हो जाते हैं।

गुलमर्ग में गंडोला राइड के जरिए पर्यटक कोंगडोरी और अफरवात पर्वत क्षेत्र तक पहुंच सकते हैं। यहां से बर्फ से ढकी हिमालय की चोटियों का शानदार नजारा दिखाई देता है। इसके अलावा, खिलनमर्ग भी घूमने के लिए एक बेहद खूबसूरत जगह है, जहां से आसपास की पहाड़ियों और घाटियों का मनमोहक दृश्य देखने को मिलता है।

इसके अलावा, गुलमर्ग में स्थित सेंट मैरी चर्च और महारानी मंदिर भी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र हैं। सर्दियों में जब इन ऐतिहासिक इमारतों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ जाती है, तो इनकी खूबसूरती और भी बढ़ जाती है।

कश्मीरी खान-पान का भी लें स्वाद

गुलमर्ग की यात्रा के दौरान पर्यटक कश्मीरी व्यंजनों का स्वाद लेना भी नहीं भूलते। यहां का मशहूर रोगन जोश, दम आलू, यखनी और पारंपरिक कहवा पर्यटकों को खूब पसंद आता है। इसके अलावा, यहां के स्थानीय बाजारों में पश्मीना शॉल, कश्मीरी कालीन और खूबसूरत हस्तशिल्प की खरीदारी भी की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *