कर्नाटका

हरिहरनाथ मंदिर की विष्णु प्रतिमा के मुकुट में छिपा है इतिहास का सुराग, सम्राट कृष्णदेव राय से जुड़ती है कड़ी

सोनपुर के हरिहरनाथ मंदिर का इतिहास विजयनगर साम्राज्य और सम्राट कृष्णदेव राय से जुड़ा है। विष्णु प्रतिमा के मुकुट की बनावट कृष्णदेव राय के मुकुट से मिलती-जुलती है, जो उनके द्वारा मंदिर की स्थापना का संकेत देती है।विश्व प्रसिद्ध हरिहरक्षेत्र सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर का इतिहास दक्षिण भारत के गौरवशाली विजयनगर साम्राज्य से जुड़ा बताया जाता है।

ऐतिहासिक संदर्भों के अनुसार, मंदिर में स्थापित भगवान विष्णु की प्रतिमा और शिवलिंग की पहली स्थापना दक्षिण भारत के प्रतापी सम्राट कृष्णदेव राय ने कराई थी।

इस महत्वपूर्ण तथ्य का उल्लेख आरएन काॅलेज, हाजीपुर के स्नातकोत्तर हिंदी विभाग के अध्यक्ष एवं रीडर डाॅ. नवल किशोर प्रसाद श्रीवास्तव ने वर्ष 2011 की सोनपुर मेला स्मारिका में प्रकाशित अपने शोध आलेख में किया है।

सम्राट कृष्‍णदेव राय के मुकुट से समानता 

शोध आलेख में प्रसिद्ध इतिहासकार एवं पुरातत्ववेत्ता डाॅ. राधाकृष्ण चक्रवर्ती के शोध का हवाला दिया गया है। इसके अनुसार, हरिहरनाथ मंदिर के गर्भगृह में स्थापित भगवान विष्णु की प्रतिमा के मुकुट की बनावट सम्राट कृष्णदेव राय के मुकुट से काफी मिलती-जुलती है।इसी शिल्पगत समानता के आधार पर इतिहासकारों ने मंदिर में भगवान हरि (विष्णु) की प्रतिमा और हर (शिवलिंग) की पहली प्राण-प्रतिष्ठा सम्राट कृष्णदेव राय द्वारा कराए जाने की बात कही है।

हालांकि, डाॅ. श्रीवास्तव ने अपने आलेख में इस मान्यता पर सवाल भी उठाया है। उन्होंने लिखा है कि सम्राट कृष्णदेव राय का दक्षिण भारत से आकर सोनपुर में मूर्ति और शिवलिंग की स्थापना कराना असंगत प्रतीत होता है।

विजयनगर के राजा स्‍वयं आए थे सोनपुर 

इसके बावजूद इतिहासकार के इस कथन पर आगे शोध की आवश्यकता जताई गई है। इससे पहले वर्ष 2002 में प्रकाशित अपने एक आलेख में डाॅ. नवल किशोर प्रसाद श्रीवास्तव ने डाॅ. शिवराम पाठक के हवाले से लिखा था कि स्वयं सम्राट कृष्णदेव राय भी सोनपुर आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *