जम्मू और कश्मीर

Accident : जम्मू-श्रीनगर NH पर बड़ा सड़क हादसा, यात्रियों से भरा वाहन खाई में गिरा 10 लोगों की मौत 

जम्मू-कश्मीर से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। जम्मू से श्रीनगर जा रही एक यात्री कैब रामबन जिले में बैटरी चश्मा के पास जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गहरी खाई में गिर गई है। इस हादसे में 10 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस, एसडीआरएफ और सिविल क्यूआरटी रामबन ने रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। 

गौरतलब है कि रामबन जिले में पहले भी हादसा हो चुका है। बीती 5 मार्च को हाईवे पर भीषण हादसा होने से दो लोगों की मौत हो गई थी। यह हादसा भी बैटरी चश्मा इलाके में एक टाटा सूमो के 150 मीटर गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *