Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश में रेल हादसा, शाखापत्तनम-भवानीपटना पैसेंजर ट्रेन का इंजन हुआ बेपटरी

विशाखापत्तनम-भवानीपटना पैसेंजर ट्रेन का इंजन रविवार को पटरी से उतर गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिकारी ने बताया कि यह घटना उस वक्त हुई जब ट्रेन स्टेशन पर रूट नंबर 2 पर प्रवेश कर रही थी। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में सिर्फ इंजन पटरी से उतरा, अन्य सेवाएं सामान्य हैं।
विशाखापत्तनम-भवानीपटना पैसेंजर ट्रेन का लोको कोटावलासा स्टेशन से रूट नंबर 2 में प्रवेश करते समय पटरी से उतर गया, जहां यह रुकी थी। अधिकारी ने बताया कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
