दुनिया

Bangladesh Fire: बांग्लादेश में आग लगने से भीषण हादसा, 43 की मौत

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में गुरुवार देर रात आग लगने से बहुत बड़ा हादसा हो गया। राजधानी ढाका में सात मंजिला इमारत में लगी भीषण आग में कम से कम 43 लोगों की मौत हो गई है और कई दर्जनों लोग घायल हो गए हैं।

बांग्लादेश के स्वास्थ्य मंत्री सामंत लाल सेन ने ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल और निकटवर्ती बर्न अस्पताल का दौरा करने के बाद बताया कि आग से अब तक 43 लोगों की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्री ने आगे बताया कि शहर के मुख्य बर्न अस्पताल में कम से कम 40 घायल लोगों का इलाज किया जा रहा है। वहीं, मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

अग्निशमन विभाग के अधिकारी मोहम्मद शिहाब ने कहा कि आग ढाका के बेली रोड़ के एक लोकप्रिय बिरयानी रेस्तरां में लगी। राग रात 9:50 बजे लगी। उन्होंने बताया कि आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई, जिससे कई लोग फंस गए।

उन्होंने बताया कि दमकलकर्मियों ने दो घंटे में आग पर काबू पा लिया। वहीं, अग्निशमन सेवा के एक बयान में कहा गया है कि उन्होंने 75 लोगों को जिंदा बचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *