राष्ट्रीय

Bharat Jodo Nyay Yatra: मुंबई में विशाल रैली के साथ यात्रा का होगा समापन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रविवार को समाप्त होने वाली है। समापन के एक दिन पहले यानी आज यात्रा मुंबई पहुंचेगी। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख ने बताया कि कार्यक्रम का समापन एक विशाल रैली के साथ किया जाएगा। रैली में इंडी गठबंधन के नेता भी उपस्थित होंगे। सभी नेता राहुल गांधी का स्वागत करेंगे। राहुल देश के लिए लड़ रहे हैं। राहुल ने जो त्याग किया है, वह सब जानते हैं। राहुल गांधी देश की संवैधानिक और लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए लड़ रहे हैं। इंडी गठबंधन दलों के नेताओं और देश की जनता को राहुल से उम्मीद है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *