राष्ट्रीय

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पालघर से शुरू

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज 62वां दिन है। एक फिर से न्याय यात्रा महाराष्ट्र के पालघर से शुरू हुई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पालघर में पार्टी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली। वहीं कांग्रेस के संचार प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आई कमी को अच्छा बताते हुए शुक्रवार को दावा किया कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का सरकार पर कुछ असर पड़ रहा है।

कांग्रेस का कहना है, देश में फैले अन्याय के खिलाफ हम एकजुट हैं और न्याय के हक की आवाज बुलंद कर रहे हैं। वहीं, बताया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में यात्रा वाडा और फिर ठाणे की ओर बढ़ेगी। गौरतलब है, लोकसभा चुनाव शुरू होने में कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर से मुंबई तक 6,700 किलोमीटर से ज्यादा की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू कर दी है। बता दें, यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई थी और 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *