क्राइमबिहार

Bihar : बैंक से दिनदहाड़े 90 लाख रुपये लूटे, दो राउंड फायरिंग करने के बाद फरार हुए 6 बदमाश

बिहार के अररिया जिले में मंगलवार को एक्सिस बैंक में लूट की बड़ी घटना घटी है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार 90 लाख रुपये की लूट है। बताया जा रहा है कि 6 बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। बदमाश दो राउंड फायरिंग करने के बाद फरार हो गए। हालांकि, लूट कर भाग रहे कुछ अपराधियों के पकड़े जाने की भी सूचना है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को दिन के लगभग 12 बजे यह वारदात हुई है। बताया जा रहा है कि छह अपराधी बाइक पर सवार होकर आए थे।

बदमाशों ने शहर के व्यस्तम एडीबी चौक स्थित एक्सिस बैंक में लूट की घटना को अंजाम दिया है। इसके बगल में ही यूनियन बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र भी है।

जानकारी मिली है कि वारदात के दौरान बैंक के अंदर बैंक कर्मी सहित ग्राहक मौजूद थे। इन सभी को बदमाशों ने स्ट्रांग रूम में बंद कर लूट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस मौके पर पूछताछ कर रही है।

बैंक मैनेजर फिलहाल कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं। फिलहाल 90 लाख के लूट की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि एटीएम में पैसा जमा करने के लिए पैसा रखा था। बैंक के अंदर दो राउंड गोली चलने की भी बात सामने आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *