उत्तराखंड

Chardham Yatra 2024: तीर्थयात्रियो को मिलेगी स्लॉट बुकिंग और चलेगा टोकन सिस्टम

चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को दर्शन के लिए एक घंटे से ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पर्यटन विभाग स्लॉट, पंजीकरण, सत्यापन और टोकन सिस्टम लागू करने जा रहा है। इसके लिए जिला प्रशासन, पुलिस व कार्यदायी संस्था जल्द ही स्थानों को चिह्नित करेगी।

शनिवार को मंत्री सतपाल महाराज ने बताया, चारधाम यात्रा के दृष्टिगत एक स्टेट लेवल कंट्रोल रूम की स्थापना देहरादून स्थित उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद मुख्यालय में की गई है, जो पूरे यात्राकाल के दौरान सुबह सात से रात दस बजे तक संचालित रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *