दिल्ली

CNG पंप पर बड़ा विस्फोट: सिलेंडर फटने से चार लोग हादसे का शिकार

दिल्ली के नजफगढ़ क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक सीएनजी पंप पर ट्रक में गैस भरते समय अचानक सिलिंडर फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और पंप पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी फैल गई।

इस हादसे में चार लोग झुलस गए। आसपास मौजूद लोगों और पंप कर्मचारियों ने तुरंत घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस के अनुसार, घटना करीब दोपहर 1 बजे की है। उस समय ट्रक में लगे सीएनजी सिलिंडर में गैस भरी जा रही थी, तभी अचानक विस्फोट हो गया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और धमाके के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *