पंजाब

Crime in Punjab: सात साल की बच्ची से दुष्कर्म, हैवान ने की बर्बरता, गंभीर हालत

पंजाब के रोपड़ जिले के एक गांव में सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। बच्ची की स्थिति गंभीर है। प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

दुष्कर्म के दौरान आरोपी ने बच्ची के साथ बर्बरता की। बच्ची की आंख के ऊपर गहरा घाव है और चेहरे को पीट-पीटकर सूजा दिया गया। प्रशासन की तरफ से एडीसी पूजा सियाल खुद मौके पर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि बच्ची की स्थिति को देखते हुए उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया है और पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।  आरोपी की तलाश की जा रही है। वहीं डॉक्टर ने बताया कि बच्ची की आंख के ऊपर गंभीर चोट के निशान हैं और हालत गंभीर है। इस वजह से बच्ची को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *