दिल्ली

Delhi : ईडी ने सीएम केजरीवाल को भेजा 7वां समन, अब 26 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया

दिल्ली सरकार की अब समाप्त हो चुकी आबकारी नीति में कथित घोटाले का मामला थमता नहीं दिख रहा है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज बृहस्पतिवार को सातवां समन जारी कर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को पूछताछ के लिए बुलाया है।

जानकारी के मुताबिक, ईडी की ओर से इस बार सीएम केजरीवाल को पूछताछ के लिए सोमवार यानी 26 फरवरी को बुलाया गया है। उल्लेखनीय है कि ईडी के छठे समन पर सोमवार को एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए थे।

मालूम हो कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इससे पहले ईडी के छह समन को नजरअंदाज कर चुके हैं। वह समन पर ईडी के सामने पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए।

आम आदमी पार्टी ने ईडी के समन को राजनीति से प्रेरित बताया है। आम आदमी पार्टी ने कहा कि ईडी को बार-बार समन भेजने की बजाय कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *