दिल्ली

Delhi: दिल्ली में आज और कल बारिश का यलो अलर्ट, गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना

मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट के आसार हैं, वहीं धूल भरी आंधी चलने की आशंका है।

इस दौरान हवा 35 से 45 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चल सकती है। नजफगढ़ इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पूसा व स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 39.9, रिज में 39.8, पीतमपुरा में 39.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

राजधानी में हवा की दिशा बदलने व गति कम होने से हवा खराब श्रेणी में बरकरार है। शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 231 रहा, जोकि खराब श्रेणी में है। कई इलाकों में एक्यूआई 200 के पार दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को हवा मध्यम श्रेणी में पहुंचने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *