Loksabha Election: आज छत्तीसगढ़ में बढ़ेगा सियासी पारा, बस्तर में रक्षामंत्री राजनाथ करेंगे चुनावी सभा

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 13 अप्रैल को बस्तर और कांकेर लोकसभा क्षेत्र में आयोजित आमसभा में हुंकार भरेंगे। वहीं कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी बस्तर में ही चुनावी सभा करेंगे। राहुल दोपहर 12.30 बजे विशेष विमान से जगदलपुर हवाई अड्डे आएंगे। वहां से हेलीकॉप्टर से बस्तर जाएंगे। जहां वह बस्तर नगर पंचायत के लाल बहादुर शास्त्री मैदान में सभा को संबोधित करेंगे।
वहीं राजनाथ सिंह दोपहर 12:30 बजे जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी विमानतल पहुंचेंगे। दोपहर 1:15 बजे बस्तर के भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप के लिए बरपुर रोड गीदम दंतेवाड़ा में व उसके बाद कांकेर लोकसभा क्षेत्र के बालोद के सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे।
