दिल्ली

Delhi : सीएम केजरीवाल के घर से बाहर निकली दिल्ली पुलिस, DVR जब्त कर ले गई टीम

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर आम आदमी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट के मामले में बिभव कुमार की गिरफ्तारी को लेकर सियासी घमासान छिड़ गया है। सीएम केजरीवाल ने घोषणा की है कि वह रविवार को अपने सभी बड़े नेताओं के साथ भाजपा मुख्यालय जाएंगे। 

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, अरविंद केजरीवाल उस शख्स को बचाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं जिसने अपने आवास पर एक महिला के साथ दुर्व्यवहार किया है। अरविंद केजरीवाल बिभव कुमार के खिलाफ कुछ क्यों नहीं बोल रहे हैं? वह उन्हें बचाने की कोशिश क्यों कर रहे हैं? उन्होंने दुर्व्यवहार किया है एक महिला ने सीसीटीवी फुटेज भी नष्ट कर दिया, इतनी बड़ी साजिश क्यों की गई?’

दिल्ली पुलिस की टीम सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास से सीसीटीवी डीवीआर लेकर निकली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *