दिल्ली

 Delhi : 13 फरवरी को ‘आप’ की PAC की बैठक, गोवा, हरियाणा और गुजरात की सीटों पर होगा निर्णय

आम आदमी पार्टी ने 13 फरवरी को राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) की बैठक बुलाई है। जिसमें गोवा, हरियाणा और गुजरात की लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों का निर्णय होगा।

पार्टी के एक सूत्र ने शुक्रवार को कहा कि आप गुजरात, हरियाणा और गोवा के लिए लोकसभा उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए 13 फरवरी को अपनी राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक करेगी।

इससे पहले इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारा में हो रही देरी से नाराजगी का संकेत देते हुए आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को असम में तीन लोकसभा क्षेत्रों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा की थी। इससे पहले आप नेताओं ने कहा था कि पार्टी दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, गुजरात और गोवा में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस के साथ बातचीत कर रही है।

आप ने गुरुवार को आगामी लोकसभा चुनावों के लिए असम में कई सीटों के लिए तीन उम्मीदवारों की घोषणा की और उम्मीद जताई कि इंडिया ब्लॉक उन्हें इन निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ने की अनुमति देगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *