राष्ट्रीय

Earthquake: अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी कामेंग में आया भूकंप, 3.8 मापी गई तीव्रता

अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी कामेंग में रविवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप रविवार सुबह 10:05 बजे आया, रिक्टर पैमाने पर जिसकी तीव्रता 3.8 दर्ज की गई। वहीं राष्ट्रीय भूकंपीय निगरानी केंद्र (एनएसएमसी) के अनुसार अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार भूकंप सुबह 10:05 बजे आया। भूकंप का केन्द्र 27.58 उत्तरी अक्षांश तथा 93.20 पूर्वी देशान्तर पर सतह से 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। भारत के पूर्वोत्तर भाग में स्थित यह क्षेत्र हिमालय से निकटता के कारण भूकंपीय गतिविधियों के लिए जाना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *