Earthquake : उत्तरकाशी में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 2.8 रही तीव्रता

उत्तरकाशी में आज सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.8 मापी गई। जिला आपदा प्रबंधन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। गुरुवार सुबह आए भूकंप के झटकों से उत्तरकाशी की धरती डोली तो लोग एक बार फिर सहम गए।
