Earthquake in Myanmar: भूकंप के तेज झटकों से कांपी म्यांमार की धरती, 4.2 मापी गई तीव्रता

म्यांमार में सोमवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार को म्यांमार में भूकंप के झटके महसूस किए गए।राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक सोमवार रात म्यांमार में 2:15 बजे भूकंप आया। वहीं इससे किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
