Earthquake In Pakistan: बलूचिस्तान प्रांत में आया 5.4 तीव्रता का भूकंप

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में मंगलवार को 5.4 तीव्रता का मध्यम भूकंप आया। इस दौरान और किसी के हताहत होने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इस घटना की सूचना अधिकारियों ने दी। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, भूकंप का केंद्र क्वेटा से 150 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में 35 किलोमीटर की गहराई में था।
भूकंप के झटके राजधानी क्वेटा, नोशकी, चागी, चमन, किला अब्दुल्ला, दलबादीन, पिशिन और प्रांत के कुछ अन्य इलाकों में महसूस किए गए।
