Earthquake in Uttarakhand : बागेश्वर क्षेत्र में भूकंप के झटके किए गए महसूस ,भूकंप की तीव्रता 2.8

बागेश्वर के कपकोट क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि भूकंप की तीव्रता अधिक नहीं थी। शनिवार को दोपहर करीब सवा बारह बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.8 मापी गई है।
