उत्तराखंड

Election 2024 : उत्तराखंड की पांचों सीटों पर शुक्रवार को पहले चरण में मतदान 

उत्तराखंड की पांचों सीटों पर कल यानी शुक्रवार को पहले चरण में मतदान होगा। इससे पहले राज्य में चुनाव प्रचार का शोर थम चुका है। प्रदेश में शराबबंदी लागू हो गई है। मतदान संपन्न होने तक शराब की बिक्री और लाने-ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा।

बुधवार को 703 पोलिंग पार्टियां मतदान संपन्न कराने के लिए रवाना कर दी गईं। वहीं, आज 11 हजार से ज्यादा पोलिंग पार्टियां अपने गंतव्य को रवाना की जाएंगी। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया, आज प्रत्याशी केवल डोर-टु-डोर प्रचार कर सकेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *