उत्तराखंड

Election 2024: उत्तराखंड में आज राजनाथ और कल योगी करेंगे जनसभा

उत्तराखंड में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रचार मैदान में नजर आएंगे। शुक्रवार को राजनाथ सिंह सबसे पहले गौचर में जनसभा करेंगे और इसके बाद उनकी लोहाघाट और काशीपुर में रैली होगी।

रविवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देहरादून में जनसभा करेंगे। इससे पहले शनिवार को उनकी हल्द्वानी में जनसभा होगी। योगी 14 अप्रैल को तीन जनसभाएं करेंगे। सबसे पहले वह श्रीनगर गढ़वाल में जनसभा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *