राष्ट्रीय

Eid UL Fitr 2024: देशभर में आज धूमधाम से मनाई जा रही ईद, राष्ट्रपति मुर्मु और PM मोदी ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

देशभर में गुरुवार सुबह ईद उल फितर का त्यौहार हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। ईद पर मुस्लिम समाज के लोगों ने ईदगाह में ईद की नमाज अदा कर अमन की दुआ मांग रहे हैं और फिर एकदूसरे को गले लगाकर बधाई देते नजर आ रहे हैं। जहां बुधवार शाम भारत में ईद के चांद का दीदार हुआ और लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी। वहीं आज देशभर में ईद का त्योहार धूमधाम से मनाई जा रही है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सभी देशवासियों को ईद की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा, “मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से मुस्लिम भाइयों और बहनों को ईद-उल-फ़ित्र की मुबारकबाद देती हूँ। रमजान के पावन महीने के बाद मनाये जाने वाले इस पर्व से एकता, सद्भाव और भाईचारे की भावना का संचार होता है। खुशियां बांटने का यह त्योहार क्षमा और दान करने की प्रेरणा देता है। मैं इस पवित्र अवसर पर कामना करती हूँ कि हमारा देश निरंतर प्रगति के मार्ग पर बढ़े और सब देशवासी सदा अमन-चैन से रहें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *