उत्तर प्रदेश

Elections 2024 : गृह मंत्री अमित शाह आज लेंगे संगठन की तैयारियों की थाह,करेंगे जनसभा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार को लखनऊ में संगठनात्मक बैठक करके लोकसभा की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इससे पहले गृहमंत्री बरेली, बदायूं और सीतापुर में जनसभा करेंगे।

इसके बाद गृहमंत्री शाम को लखनऊ पहुंचेंगे और एयरपोर्ट के पास स्थित एक होटल में पांचवें चरण की सीटों की तैयारियों को लेकर संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सैफई परिवार के गढ़ वाली मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में रोड शो और एटा व फिरोजाबाद में जनसभा करेंगे।

गृहमंत्री पांचवें चरण के लोकसभा सीटों पर चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इसमें अवध क्षेत्र की आठ सीटें हैं। इन सीटों में लखनऊ, मोहनलालगंज, रायबरेली, अमेठी, बाराबंकी, फैजाबाद कैसरगंज और गोंडा शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *