दुनिया

Elon Musk : भारत की यात्रा टालकर अचानक चीन पहुंचे Elon Musk

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क रविवार को अचानक चीन के दौरे पर पहुंच गए। चीन इलेक्ट्रिक वाहन के मामले में दूसरा सबसे बड़ा बाजार है। समाचार एजेंसी रॉयटर ने मामले की जानकारी रखने वाले दो लोगों के हवाले से टेस्‍ला सीईओ के दौरे की बात कही।

एलन मस्‍क की भारत यात्रा के स्थगित होने के एक सप्ताह बाद उनकी चीन की यह यात्रा है। भारत में उनका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने और भारतीय बाजार में प्रवेश करने की योजना की घोषणा करने का कार्यक्रम था।

रॉयटर ने मामले की जानकारी रखने वाले दो लोगों में से एक के हवाले से कहा कि अब तक एलन मस्क चीन में फुल-सेल्फ ड्राइविंग (एफएसडी) सॉफ्टवेयर के रोलआउट पर चर्चा करने और अपनी ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेक्‍नोलॉजी के लिए एल्गोरिदम को प्रशिक्षित करने के लिए देश में एकत्र किए गए डेटा को विदेशों में स्थानांतरित करने की मंजूरी प्राप्त करने के लिए बीजिंग में वरिष्ठ चीनी अधिकारियों से मिलना चाह रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *