तेलंगाना

Hyderabad : तेलंगाना में आइईडी के फटने से ग्रामीण की मौत, माओवादियों ने लगाए थे विस्फोटक

तेलंगाना के मुलुगु जिले के एक वन क्षेत्र में सोमवार को प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के द्वारा लगाए गए आइईडी के फटने से 55 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, जिले के वजीदु मंडल के कोंगल गांव के पास व्यक्ति का पैर आइईडी पर पड़ गया। उसमें विस्फोट होने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि विस्फोट तब हुआ जब ग्रामीण, उसका बेटा और तीन अन्य लोग पास के जंगल में लकड़ी एकत्र करने के लिए जा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *