दुनिया

Indonesia : पश्चिम कालीमंतन में बड़ा हादसा, हेलीकॉप्टर दुर्घटना में आठ मृत

पश्चिम कालीमंतन में हुए एक हेलीकॉप्टर हादसे में सभी आठ लोगों की जान चली गई। दुर्घटना के बाद राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचकर शवों और मलबे को निकालने में जुटे हैं।

इंडोनेशिया की बचाव एजेंसी के प्रमुख मोहम्मद शफीई के अनुसार, Airbus H130 हेलीकॉप्टर ने गुरुवार सुबह मेलावी के एक बागान क्षेत्र से उड़ान भरी थी, लेकिन महज पांच मिनट बाद ही उसका संपर्क टूट गया।

अधिकारियों ने बताया कि जिस इलाके में संपर्क टूटा, वह घने जंगलों और ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी क्षेत्र से घिरा हुआ है, जिससे राहत कार्य में कठिनाई आ रही है। खोज अभियान के दौरान एक संदिग्ध मलबा मिला है, जिसे हेलीकॉप्टर के पिछले हिस्से का हिस्सा माना जा रहा है। यह मलबा उस स्थान से करीब तीन किलोमीटर दूर मिला है, जहां आखिरी बार संपर्क हुआ था।

फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस दुर्घटना में हेलीकॉप्टर में सवार छह यात्री और दो क्रू मेंबर की मौत हो गई। सेना और पुलिस की मदद से बचाव दल जमीनी रास्तों के जरिए घटनास्थल तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *