दुनिया

Kenya: केन्या के रक्षा प्रमुख की हेलीकॉप्टर क्रैश में मौत, 9 और लोगों की जान गई

केन्या के रक्षा प्रमुख फ्रांसिस ओमोंडी ​​​​ओगोला की गुरुवार को हेलीकॉप्टर क्रैश में मौत हो गई। उनके साथ हेलीकॉप्टर पर सवार 9 और लोगों की भी जान चली गई। केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो ने घटना के संबंध में जानकारी दी। राष्ट्रपति विलियम रुटो ने कहा कि केन्या के रक्षा प्रमुख और नौ अन्य शीर्ष अधिकारियों की गुरुवार को देश के एक दूरदराज के इलाके में एक सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

राष्ट्रपति ने दुर्घटना की खबर सामने आने के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की तत्काल बैठक बुलाई थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि रक्षा प्रमुख के साथ जहाज पर सवार नौ अन्य “वीर सैन्यकर्मी” भी मारे गए हैं, जबकि दो बच गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *