Lok Sabha Election 2024: पंजाब की सभी 13 सीटों पर मतदान शुरू,मतदान पर नजर रखने के लिए प्रशासन की तरफ से ड्रोन तैनात

पंजाब की सभी 13 लोकसभा और चंडीगढ़ सीट पर आज मतदान होना है। प्रशासन और चुनाव आयोग ने चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान सुबह सात बजे शुरू होगा और शाम छह बजे समाप्त होगा।
पंजाब के 2.14 करोड़ मतदाता 328 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इस चुनाव में पांच मंत्री समेत कुल 12 विधायक, 6 सांसद और चार राजनीतिक पार्टियों की साख दांव पर है। पंजाब में पहली बार हुआ है जब भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल मैदान में हैं। मुख्य रूप से मुकाबला भाजपा, कांग्रेस और आप के बीच में हैं।
