Mayawati Birthday: मायावती ने जन्मदिन पर कहा- ‘कई राज्य सरकारें मेरी सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं की नकल कर रही हैं’

बसपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का आज जन्मदिन है। इस मौके पर मायावती ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि पार्टी के लोग नए साल के पहले महीने में आज उनके जन्मदिन को ‘जनकल्याणकारी दिवस’ के रूप में मना रहे हैं। इस कार्यक्रम के दौरान, पार्टी के नेता जनता को मायावती के मुख्यमंत्रित्व काल में किए गए कार्यों के बारे में बताएंगे, जिनसे गरीबों, दलितों, पिछड़ों, मुसलमानों और अन्य अल्पसंख्यकों के जीवन में बदलाव आया।मायावती ने कहा कि कई अन्य दलों की राज्य सरकारें उनकी सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं की नकल कर रही हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि उनकी सरकार ने मजदूरों, व्यापारियों, बेरोजगारों, महिलाओं, युवाओं और विकलांगों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं बनाई थीं, जिनसे लोगों को काफी लाभ हुआ। मायावती ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी के नेता राज्य में एक बार फिर बसपा की सरकार बनाने के लिए काम कर रहे हैं और लोगों के कल्याण के लिए उन्होंने हमेशा संघर्ष किया है।
