Medical College Slab Collapse : मोरबी में बड़ा हादसा, नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज का स्लैब गिरा, रेस्क्यू शुरू

गुजरात के मोरबी में बड़ा हादसा हो गया। यहां निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज की इमारत का एक हिस्सा ढह गया। हादसे में पांच कर्मचारी घायल हो गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि घटना शुक्रवार रात आठ बजे की है, जो नई इमारत की पहली मंजिल पर भराई के काम के दौरान हुई। कॉलेज अधिकारियों सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। एक मजदूर मलबे में फंसा हुआ, जिसे बचाने के लिए ऑपरेशन जारी है।
