उत्तराखंड

Nainital: गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, एक की मौत और सात घायल

भीमताल के धारी ब्लॉक के पलड़ा में सोमवार रात आठ बजे एक पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। पुलिस ने खाई में गिरे लोगों को निकाला। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। गंभीर चार घायलों को एसटीएच भेज दिया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार पिकअप में सवार लोग हल्द्वानी से शादी का सामान लेकर हरीनगर सरना जा रहे थे। घायलों के अनुसार कच्ची और संकरी सड़क के कारण संतुलन बिगड़ने से हादसा हुआ।

क्षेत्र निवासी पप्पू बेलवाल ने बताया कि पिकअप हल्द्वानी से हरीनगर सरना जा रही थी। सोमवार रात आठ बजे पिकअप गांव से एक किलोमीटर पहले पलड़ा पहुंची थी कि अचानक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया है। काफी मशक्कत के बाद करीब डेढ़ घंटे में सभी आठ लोगों को करीब 100 फीट खाई से निकालकर सड़क तक लाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *