ओड़िशा

Nyay Yatra: आज ओडिशा पहुंचेगी कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’

मणिपुर से शुरू हुई भारत जोड़ो न्याय यात्रा 24वें दिन ओडिशा में प्रवेश करेगी। 14 जनवरी को पूर्वोत्तर भारत से शुरू हुई इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी समेत कई कांग्रेस नेता अलग-अलग राज्यों में लोगों से मिल रहे हैं। झारखंड की यात्रा समाप्त करने के बाद अब कांग्रेस ओडिशा का रूख करेगी। मंगलवार को राहुल ओडिशा में सुंदरगढ़ जिले से प्रवेश करेंगे। ओडिशा कांग्रेस के नेताओं ने राहुल के स्वागत की तैयारी की है।

ओडिशा कांग्रेस के नेता राहुल  गांधी का सुंदरगढ़ जिले के औद्योगिक शहर बीरमित्रपुर में स्वागत करेंगे। इस शहर में कांग्रेस के बैनर, कट-आउट और होर्डिंग्स अच्छी खासी तादाद में देखे गए हैं। ओडिशा के दो पश्चिमी जिलों सुंदरगढ़ और झारसुगुड़ा में लगभग 200 किमी की यात्रा की योजना है।

रिपोर्ट के मुताबिक ओडिशा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राउरकेला स्टील सिटी में जमा हुए हैं। राहुल की यात्रा को लेकर स्थानीय जनता उत्साहित है। जिला कांग्रेस समिति के प्रमुख रश्मी पाधी के मुताबिक सुंदरगढ़ में राहुल गांधी को लोग ‘पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का पोता’ कहकर पुकारते हैं। हालांकि, ओडिशा की सियासत से जुड़ा दिलचस्प पहलू यह भी है कि बीरमित्रपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक चुने गए हैं। इससे पहले हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के विधायक भी चुने जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *