Papua New Guinea Earthquake: पापुआ न्यू गिनी में लगे भूकंप के तेज झटके, 6.9 रही तीव्रता

पापुआ न्यू गिनी में रविवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) ने कहा कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.9 दर्ज की गई। GFZ के मुताबिक, भूकंप का केंद्र 10 किमी की गहराई पर था। शुरुआत में इसकी तीव्रता 6.6 बताई गई थी। हालांकि, भूकंप के कारण कितने लोग हताहत हुए हैं अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।
