उत्तराखंड

Rishikesh: यूपी-नोएडा से घूमने आया आठ लोगों का ग्रुप, नहाते समय युवक-युवती गंगा में बहे

ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला क्षेत्र में गंगा में नहाते समय एक युवक व एक युवती तेज बहाव में बह गए। एसडीआरएफ और जल पुलिस रेस्क्यू अभियान चला रही है, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लगा है। 

लक्ष्मण झूला कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि दिल्ली से आठ लोगों का ग्रुप ऋषिकेश घूमने आया था। ये सभी लोग लक्ष्मण झूला क्षेत्र में गंगा में नहाने गए थे। इस दाैरान तेज बहाव की चपेट में आने से एक युवती नेहा पुत्री(29) शिवदत्त निवासी पीलीभीत उत्तर प्रदेश और युवक साहिल गुप्ता पुत्र सुनील कुमार निवासी गौर सिटी नोएडा उत्तर प्रदेश डूब गए। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम वहां पहुंची और उनकी तलाश में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *