उत्तराखंड

Roorkee : किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो गिरफ्तार

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे दो रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

रुड़की क्षेत्र निवासी एक किशोरी लक्सर क्षेत्र स्थित एक गांव में अपने मामा के घर पर रहती थी। किशोरी के परिजनों ने करीब एक माह पूर्व लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसके मामा के कुटुंब के ही दो लोगों ने कई बार उनकी बेटी से सामूहिक दुष्कर्म किया था। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया था। तभी से दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि शनिवार को सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी क्षेत्र में ही घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने दोनों की घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *