दुनिया

Russia: पुतिन ने पश्चिमी देशों को दी चेतावनी, बोले- हमने कभी शांति वार्ता का विरोध नहीं किया, यूक्रेन हट रहा पीछे

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को पश्चिमी देशों को चेतावनी दी है कि वे यूक्रेन को रूस पर हमला करने के लिए अपनी मिसाइलें न दें अन्यथा इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। विश्व युद्ध छिड़ सकता है। यूरोप में नाटो के सदस्य यूक्रेन को पश्चिम के हथियारों का इस्तेमाल करने का प्रस्ताव देकर आग से खेल रहे हैं।

यही नहीं, पुतिन ने कहा कि रूस ने यूक्रेन से शांति वार्ता का कभी विरोध नहीं किया है बल्कि यूक्रेन ही शांति वार्ता से पीछे हट गया है। हम यूक्रेन के साथ शांति वार्ता के लिए तैयार हैं। इस बीच रूसी सेना यूक्रेन के खार्कीव प्रांत में और आगे बढ़ गई है।

पुतिन का कहना है कि पश्चिम ने ही यूक्रेन के खार्किव क्षेत्र में रूसी सैनिकों को हमले के लिए उकसाया। रूस की ओर से यूक्रेन के निकटवर्ती रूसी क्षेत्र बेलग्रेड पर हमला न करने की चेतावनी के बावजूद इसकी अनदेखी की गई।

उन्होंने कहा कि पश्चिम द्वारा आपूर्ति किए गए हथियारों से रूसी क्षेत्र पर हमले केवल पश्चिमी विशेषज्ञों की मदद से ही संभव है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कि इससे पश्चिमी देशों को भारी नुकसान हो सकता है। उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। उधर, नाटो महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने इकोनामिस्ट को बताया कि गठबंधन के सदस्य देशों को यूक्रेन को रूस के अंदर तक हमला करने देना चाहिए। यहां यह भी बता दें कि ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड कैमरन ने कहा था कि यूक्रेन को अधिकार है कि वह ब्रिटेन के दिए हथियारों का इस्तेमाल रूसी धरती पर हमलों के लिए करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *