दुनिया

Russia: रूस में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान आज, पांचवीं बार सत्ता में लौट सकते हैं व्लादिमीर पुतिन

यूक्रेन से जंग के बीच रूस में पहली बार आम चुनाव होने वाले हैं। आज राष्ट्रपति पद के चुनाव होने वाले हैं। व्लादिमीर पुतिन एक बार फिर राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में खड़े हुए हैं। उम्मीद है कि वे पुतिन पांचवी बार सत्ता में लौटेंगे। पांचवी बार उनका सत्ता में आना लगभग निश्चित है।

रूस में 15 से 17 मार्च तक मतदान होंगे। हालांकि, प्रारंभिक और डाक मतदान पहले ही शुरू हो चुका है, जिसमें यूक्रेन का कुछ हिस्सा भी शामिल हैं। यदि किसी उम्मीदवार को आधे से अधिक वोट नहीं मिले पाए तो तीन सप्ताह बाद दूसरे दौर का मतदान होगा। अगर पुतिन दोबारा राष्ट्रपति पद के चुनाव जीतते हैं तो वह करीब 2030 तक सत्ता पर बने रहेंगे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक गैर-सरकारी मतदान संगठन, लेवाडा सेंटर की एक रिपोर्ट की मानें तो पुतिन की रेटिंग 86 प्रतिशत से अधिक है। युद्ध के दौरान उनकी लोकप्रियता और बढ़ गई है। मॉस्को की तात्याना का कहना है कि मैं पुतिन को वोट दे रही हूं। मुझे पुतिन पर भरोसा है। वह बहुत शिक्षित हैं। पुतिन वैश्विक नेता हैं। मैं पुतिन के नेतृत्व का समर्थन करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *