दिल्ली

Threat: दिल्ली से वाराणसी जा रही IndiGo की फ्लाइट में बम होने की सूचना

दिल्ली से वाराणसी जा रही इंडिगो (IndiGo) की एक फ्लाइट में बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया। इसके बाद एहतियात के तौर पर तत्काल विमान को जांच के लिए एक आइसोलेशन बे में ले जाया गया। इस संबंध में एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि विमानन सुरक्षा और एक बम निरोधक टीम फिलहाल मौके पर है।

दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, आज मंगलवार सुबह 5:35 बजे दिल्ली से वाराणसी जा रही फ्लाइट में बम होने की खबर आई। इस पर क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) मौके पर पहुंची। सभी यात्रियों को आपातकालीन गेट से बाहर निकाला गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं, फ्लाइट की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *