उत्तराखंड

Udham Singh Nagar : दो कारों की टक्कर में महिला की मौत, दो लोग घायल

नेपाल से किच्छा आ रही और सितारगंज से नानकमत्ता की ओर जा रही दो कारों में टक्कर हो गईं। हादसे में एक कार सवार महिला की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

शुक्रवार तड़के करीब चार बजे खटीमा हाईवे पर खकरा पुल के पास बोलेरो और आल्टो कार में टक्कर हो गईं। कार में सवार बिज्टी चौराहा निवासी स्वीटी (26) पत्नी राजू उर्फ राजकुमार गंगवार, पांच वर्षीय एवन पुत्र राजकुमार, पड़ोस में रहने वाली पलक, करंजा कला जौनपुर यूपी निवासी व हाल निवासी मीना बाजार प्रतीक सिंह पुत्र राजनाथ सिंह व कार में सवार जावा सोनार पत्नी जय सोनार निवासी गौरीगंगा कलाली, नेपाल घायल हो गई।


घायलों को उपजिला चिकित्सालय लाया गया जहां स्वीटी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि घायल प्रतीक और पलक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *