पंजाब

Punjab: 15 अप्रैल को तिहाड़ में अरविंद केजरीवाल से मिलेंगे भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से 15 अप्रैल को मुलाकात करेंगे। तिहाड़ जेल प्रशासन ने पंजाब सीएम की मुलाकात को लेकर नया शेड्यूल जारी किया है।

इससे पहले 10 अप्रैल को सुरक्षा कारणों का हवाला देकर तिहाड़ जेल प्रशासन ने मुलाकात करने से इन्कार कर दिया था। शुक्रवार को तिहाड़ जेल प्रशासन और पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच 15 अप्रैल को होने वाली इस मुलाकात को लेकर सुरक्षा व्यवस्थाओं की तैयारियों को लेकर कई अहम निर्णय हुए। 

पंजाब सीएम भगवंत मान को केजरीवाल से जेल में किस जगह मुलाकात कराई जाएगी। दोनों की मुलाकात के समय वहां सुरक्षा व्यवस्था के मानकों को तय किए गए। जेल अधिकारियों ने कहा कि बैठक दोपहर में ”मुलाकात जांगला” के अंदर कड़ी सुरक्षा में होगी, क्योंकि मान को जेड प्लस सुरक्षा प्रदान की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *