दुनिया

US : अमेरिका के ओहियो में भारतीय छात्र की मौत, पुलिस जांच जारी

अमेरिका में लगातार भारतीय छात्रों की मौत की खबरें सामने आ रही हैं। वहीं, अब अमेरिकी राज्य ओहियो में एक भारतीय छात्र की मौत की खबर आई है। इसकी जानकारी न्यूयॉर्क में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने शुक्रवार को दी। दूतावास ने कहा कि पुलिस जांच चल रही है। हमारा भारत में परिवार के संपर्क में बना हुआ है। टीआरए सहित हरसंभव सहायता दी जा रही है। वहीं, मौत का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

वाणिज्य दूतावास ने कहा कि मृतक छात्र के परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की गई है, वहीं, छात्र के शव को जल्द से जल्द भारत पहुंचाने के लिए भी हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। न्यूयॉर्क में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि ओहियो के क्लीवलैंड में एक भारतीय छात्र श्री उमा सत्य साईं गड्डे के दुर्भाग्यपूर्ण निधन से गहरा दुख हुआ।

हैदराबाद के मूल निवासी मोहम्मद अब्दुल अराफात मई 2023 में क्लीवलैंड विश्वविद्यालय से आईटी में स्नातकोत्तर करने के लिए अमेरिका गए थे, लेकिन वह 7 मार्च, 2024 से लापता हैं। उनके पिता मोहम्मद सलीम ने कहा कि दस दिनों के बाद, उन्हें एक फोन आया जहां व्यक्ति कह रहा था कि उनके बेटे (अब्दुल अराफात) का अपहरण कर लिया गया है और 1200 अमेरिकी डॉलर की फिरौती मांगी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *