उत्तराखंड

Uttarakhand Weather : पारा 43 डिग्री पार गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

हल्द्वानी शहर में तापमान के लिहाज से शुक्रवार अब तक का सर्वाधिक गर्म दिन रहा है। हल्द्वानी का अधिकतम पारा 43.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इतनी गर्मी पहले कभी नहीं हुई।

लू के थपेड़े और भीषण गर्मी में शुक्रवार को सड़कों और बाजारों में भीड़ काफी कम रही। दोपहिया वाहनों में भी लोग सिर पर कपड़ा और मुंह ढककर निकले। शाम होने के बाद ही बाजार में चहल-पहल बढ़ी। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम जानकार डॉ. आरके सिंह ने बताया कि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा। 20 प्रतिशत आर्दता और 5.8 किमी घंटे की चाल से दक्षिण-पश्चिमी हवा भी चली। अभी मौसम ऐसा ही रहेगा लेकिन हल्के बादला छाए रह सकते हैं। बारिश के कारण पर्वतीय जिलों में थोड़ा परिवर्तन आएगा।इस साल मई माह सबसे ज्यादा गर्म रहा। 10 से अधिक बार तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज हुआ है। पांच मई को 40, 15 मई को 40 और 17 मई को 41 डिग्री अधिकतम पारा रहा। 19 को 40 और 26 मई को सर्वाधिक 42.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *