दिल्ली

Weather : आंधी-बारिश से मौसम हुआ सुहावना, दिल्ली-NCR में आज और कल भी बरसेंगे बदरा

दिल्ली में मौसम विभाग ने आज के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को भी हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही धूल भरी आंधी चलने की आशंका है। 

कल दोपहर के समय तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चली। इसके बाद मौसम में बदलाव आया, ऐसे में आसमान में काले बादल छा गए और शाम होने से पहले बारिश होने लगी। बारिश के बीच कई बार बिजली की गरज सुनाई दी। शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक है। बारिश होने से शाम को तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की कम आई है। हल्की ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहाना बना दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *