उत्तराखंड

Weather : उत्तराखंड में पहाड़ों पर होगी बर्फबारी, ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड में गुरुवार को मौसम का मिजाज बदला रहेगा। 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में हिमपात की संभावना है जबकि आसपास के निचले इलाकों में बौछारें पड़ने और ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में मौसम ने करवट ली है। पर्वतीय क्षेत्रों में बादल छाए हुए हैं। देहरादून में भी बुधवार को सुबह से बादल छाए रहे हालांकि बारिश नहीं हुई। धूप और बादलों की आंख-मिचौली दिनभर चलती रही।

हल्की हवाएं चलने के कारण तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। पहाड़ों में ऊंची चोटियों पर ही बात कार्यक्रम जारी है। चार धाम सहित तमाम ऊंची चोटियों पर हिमपात और निचले क्षेत्रों में बौछारें पड़ रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय कंपकंपी वाली ठंड एक बार फिर लौट आई है। बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 26.8 और न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस रहा। उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 29.6 और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *