राष्ट्रीय

Weather : दिल्ली में गर्मी से मिलेगी राहत, अगले दो दिन के लिए बारिश का अलर्ट

देशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। कहीं बढ़ता तापमान लोगों को परेशान कर रहा है तो वहीं बारिश की वापसी से मौसम और सुहावना हो गया है। हालांकि, कई इलाकों में गर्मी तेजी से बढ़ रही है।

मौसम विभाग ने गुजरात, कर्नाटक और राजस्थान के कई इलाकों में तापमान तेजी से बढ़ने का पूर्वानुमान जताया है। वहीं, उमस भरी गर्मी से दिल्लीवालों को अगले दो दिनों में राहत मिलने वाली है। 29 मार्च यानी आज और कल (30 मार्च) को दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि, 31 मार्च से 3 अप्रैल तक दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और तापमान में भी वृद्धि होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *