राष्ट्रीय

 Weather : मौसम ने फिर बदला मिजाज , IMD ने कई राज्यों के लिए जारी किया भारी बारिश का अलर्ट 

उत्तर भारत में गर्मी बढ़ रही है। मगर पहाड़ों में हिमपात होने से हल्की ठंड बनी हुई है तो मैदानी क्षेत्रों में वर्षा के कारण कई जगह फसलों को नुकसान पहुंचा है। जम्मू-कश्मीर के विभिन्न क्षेत्रों में तड़के से ही झमाझम वर्षा हुई, जबकि घाटी के ऊपरी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी हुई तो कहीं दिन में तेज हवा के साथ ओले भी गिरे। दिन में कुछ देर धूप खिली तो शाम होते होते फिर वर्षा शुरू हो गई।

हिमाचल में भी दोपहर बाद चली आंधी से जानमाल का नुकसान हुआ है। साथ ही गेहूं की कटाई का कार्य भी बाधित हुआ है। पंजाब में भी वर्षा के कारण गेहूं की पकी फसल खेतों में बिछ गई है। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर रामबन के गांगरू में भूस्खलन हुआ, जिससे यातायात ठप हो गया। शाम करीब साढ़े पांच बजे मलबा हटाकर यातायात बहाल किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *